{"_id":"6a7b8400899b576fb703fa48","slug":"bjp-takes-out-tiranga-yatra-message-of-patriotism-resonates-kaushambi-news-c-261-1-kmb1006-146234-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजा देशभक्ति का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजा देशभक्ति का संदेश
विज्ञापन
कड़ा में तिरंगा यात्रा निकालते भाजपा अध्यक्ष व कार्यकर्ता। स्रोत: मीडिया प्रभारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को जिले के आठ भाजपा मंडलों में एक साथ तिरंगा यात्रा निकाली। कड़ा, कशिसा, मंझनपुर, कौशाम्बी, म्होहर, मूरतगंज और काजू समेत अन्य जगहों में मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे। इस दौरान देशभक्ति के नारों से माहौल गूंज उठा।
सिराथू के कड़ा मंडल में निकली तिरंगा यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने कहा कि जाति, धर्म, भाषा और वर्ग के संकीर्ण भेदभाव से ऊपर उठकर राष्ट्रहित के बारे में सोचना ही सच्ची देशभक्ति है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर वर्ष 2022 से शुरू हुआ यह अभियान अब राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन बन चुका है। तिरंगा हमारी पहचान और हर भारतीय का गौरव है।
विज्ञापन
यात्रा में निवर्तमान विधायक सिराथू शीतला प्रसाद पटेल, जिला महामंत्री राकेश पांडेय, जिला मंत्री अर्चना चौरसिया, मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार पटेल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह मौजूद रहे।