फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   JCB operator dies after being hit by a vehicle.

Kaushambi News: वाहन की टक्कर से जेसीबी चालक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
JCB operator dies after being hit by a vehicle.
संदीपनघाट के मूरतगंज चौकी अंतर्गत जीटी रोड पर बड़ी धन्नी गोल चौराहे के पास सोमवार देर रात वाहन की टक्कर से बाइक सवार जेसीबी चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चरवा के कृष्णाडोली मजरा समसपुर निवासी दिलीप कुमार (24) पुत्र मन्नीलाल जेसीबी चालक था। सोमवार रात वह जेसीबी चलाने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। रात करीब 12 बजे बड़ी धन्नी गोल चौराहे के पास वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दिलीप बाइक समेत सड़क पर जा गिरा। सिर में गंभीर चोटें आने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मूरतगंज चौकी प्रभारी कुमार शंकारम पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। खबर सुनते ही परिजन बेसुध हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed