{"_id":"6a7b82644368142b0b06e073","slug":"husband-arrested-on-charges-of-dowry-death-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-146243-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: दहेज हत्या के आरोप में पति हुआ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: दहेज हत्या के आरोप में पति हुआ गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैनी के भडेहरी गांव में पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। उसके खिलाफ पहले से मामला न्यायालय में चल रहा था। हत्या के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत गिरफ्तार किया।
भडेहरी निवासी दलजीत सिंह ने 10 अगस्त को सैनी थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि बेटी लक्ष्मी देवी की शादी करीब 13 वर्ष पहले फतेहपुर के थरियांव के सराय मांडा निवासी सरवन सिंह से की थी।
आरोप है कि शादी के बाद से ही पति दहेज की मांग को लेकर लक्ष्मी को प्रताड़ित करता था। परेशान होकर लक्ष्मी पति से अलग मायके के पास मकान बनाकर रह रही थी।
पीड़ित पिता का आरोप है कि आठ अगस्त को सरवन सिंह चुपके से गांव पहुंचा और लक्ष्मी को अकेला पाकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी सरवन सिंह को कूरा मुरीदन मोड़ तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
सीओ सिराथू सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि दहेज को लेकर पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद था। आठ अगस्त को कहासुनी के बाद हुई मारपीट में महिला गंभीर घायल हो गई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता की तहरीर पर उसके पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। संवाद