{"_id":"69a018a89e7983d0ae0fb82e","slug":"bsp-mla-umashankar-singh-s-plant-raided-ed-team-arrives-in-vehicles-with-groom-bride-stickers-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi : बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के प्लांट पर छापा, दूल्हा-दुल्हन का स्टीकर लगी गाड़ियों से पहुंची ईडी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi : बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के प्लांट पर छापा, दूल्हा-दुल्हन का स्टीकर लगी गाड़ियों से पहुंची ईडी टीम
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 26 Feb 2026 03:25 PM IST
विज्ञापन
सार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को बलिया के रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह से जुड़ी छात्र शक्ति कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड (सीएसआईएल) के प्लांट पर छापा मारा।
कौशाम्बी के सरायअकिल में बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के प्लांट पर ईडी ने मारा छापा।
- फोटो : संवाद।
विज्ञापन
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को बलिया के रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह से जुड़ी छात्र शक्ति कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड (सीएसआईएल) के प्लांट पर छापा मारा। सरायअकिल थाना क्षेत्र के जयंतीपुर गांव के सामने संचालित गिट्टी और बालू मिक्सिंग प्लांट पर कई घंटे तक जांच-पड़ताल की गई।
Trending Videos
प्लांट पर मौजूद एक कर्मचारी ने बताया कि ईडी की टीम दोपहर करीब 12:30 बजे सात गाड़ियों से पहुंची। खास यह कि गाड़ियों के शीशों पर दूल्हा-दुल्हन के शादी समारोह से संबंधित स्टीकर लगे थे। पहले उन्हें को लगा कि वाहन किसी समारोह में जा रहे होंगे या रास्ता भटक गए हैं। कुछ ही देर में गाड़ियों से अधिकारी और पुलिसकर्मी उतरकर प्लांट परिसर दाखिल हुए सभी आवाक रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारियों को अंदर ही रोक दिया गया और उनके मोबाइल फोन समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त कर लिए गए। सूत्रों के मुताबिक, प्रयागराज एयरपोर्ट से कौशाम्बी तपोस्थली तक प्रस्तावित फोरलेन सड़क निर्माण के ठेके और उससे जुड़े वित्तीय लेन-देन की विशेष रूप से जांच की जा रही है। प्लांट में मौजूद जरूरी दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। कार्रवाई देर शाम तक जारी रही।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
