सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   bride did not like the army man groom, rejected him before the wedding night

Kaushambi : दुल्हन को रास नहीं आया फौजी दूल्हा, सुहागरात से पहले ठुकराया, गहने और नकदी लेकर प्रेमी संग फरार

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 16 Feb 2026 04:45 PM IST
विज्ञापन
सार

मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से विवाह के तुरंत बाद दुल्हन के फरार होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दुल्हन ने सुहागरात से पहले ही फौजी दूल्हे को ठुकरा दिया और घर में रखे गहने व नकदी लेकर अपने कथित प्रेमी के साथ चली गई।

bride did not like the army man groom, rejected him before the wedding night
रुपये और गहने लेकर दुल्हन फरार। - फोटो : एआई।
विज्ञापन

विस्तार

मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से विवाह के तुरंत बाद दुल्हन के फरार होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दुल्हन ने सुहागरात से पहले ही फौजी दूल्हे को ठुकरा दिया और घर में रखे गहने व नकदी लेकर अपने कथित प्रेमी के साथ चली गई। घटना के बाद ससुराल पक्ष सकते में है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Trending Videos

 

करीब एक सप्ताह पहले सरायअकिल थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी मंझनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक के साथ हुई थी। दूल्हा बना युवक भारतीय सेना में है लेकिन रंग सांवला होने के कारण दुल्हन को वह पसंद नहीं था। बहरहाल बरात लेकर गेस्ट हाउस पहुंचे दूल्हे राजा के साथ युवती ने दुल्हन बन पूरे रीति-रिवाज से सात फेरे लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां-बाप समेत अन्य परिजन व रिश्तेदारों ने बेटी की नम आंखों के साथ विदाई की, लेकिन शायद दुल्हन किसी और को ही अपना दूल्हा मान बैठी थी। ससुरालियों का आरोप है कि दुल्हन सुहागरात से पहले ही सुसराल से गहना, जेवर और नगदी लेकर बिना बताए निकल गई। देर रात जब ससुराल के लोगों को जानकारी हुई तो सभी के होश उड़ गए। मामले में दूल्हे के परिवार का कहना है कि शादी के बाद से ही दुल्हन असंतुष्ट दिखाई दे रही थी।

सांवले रंग को लेकर जताई थी आपत्ति

सूत्रों के मुताबिक, दुल्हन ने दूल्हे के सांवले रंग को लेकर आपत्ति जताई थी। हालांकि, परिजनों ने इसे सामान्य झिझक मानकर नजरअंदाज कर दिया। आरोप है कि दुल्हन पहले से ही किसी अन्य युवक के संपर्क में थी और उसी के साथ जाने की योजना बना चुकी थी। ग्रामीणों के बीच यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं मामला संज्ञान में आने पर मायका व ससुराल पक्ष दोनों मंझनपुर थाने पहुंचकर पुलिस से घटना की शिकायती की। सीओ सदर शिवांक सिंह का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर नवविवाहिता की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed