सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   On Mahashivratri, Shiva temples resounded with chants of 'Bam-Bam Bhole', with a huge crowd of devotees gather

Kaushambi : महाशिवरात्रि पर शिवालयों में गूंजा बम-बम भोले, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 15 Feb 2026 03:18 PM IST
विज्ञापन
सार

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कड़ा क्षेत्र के प्रमुख शिवालयों में रविवार भोर से ही ‘बम-बम भोले’ और ‘हर-हर महादेव’ का उद्घोष गूंजता रहा।

On Mahashivratri, Shiva temples resounded with chants of 'Bam-Bam Bhole', with a huge crowd of devotees gather
मंदिर पर उमड़ी भक्तों की भीड़। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कड़ा क्षेत्र के प्रमुख शिवालयों में रविवार भोर से ही ‘बम-बम भोले’ और ‘हर-हर महादेव’ का उद्घोष गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, दूध, माला और पुष्प अर्पित कर भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक किया। कड़ा के कालेश्वर महादेव, तिल्हापुर शिव मंदिर, टेवां स्थित प्रसिद्ध प्राचीन शिव मंदिर महेश बाबा समेत अन्य मंदिरों में भोर से ही शिव भक्तों का तांता लगा रहा और पूरा क्षेत्र शिवमय हो उठा।
Trending Videos


महाशिवरात्रि के अवसर पर टेवां स्थित सैकड़ों वर्ष प्राचीन सिद्ध शिव मंदिर महेश बाबा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर और चित्रकूट सहित आसपास के जनपदों से हजारों की संख्या में भक्तगण पहुंचकर जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ को बेलपत्र, पुष्प और माला अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में दो दिवसीय मेले का भी आयोजन किया गया, जिसमें चार जिलों के दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजाईं। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के साथ मेले का आनंद उठाया। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें प्रसाद वितरण किया गया।

रात्रि में भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया, जिसे श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ देखा। आसपास के गांव जजौली, कुआडीह, बरैसा, बहादुरपुर, टेवां, उमरा और भरसवां सहित अन्य गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। यह परंपरा सैकड़ों वर्षों से चली आ रही है, जो क्षेत्र की आस्था और धार्मिक एकता का प्रतीक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed