{"_id":"6992d44bbfd9e6b33f065990","slug":"kaushambi-sirathu-revenue-inspector-bajrang-prasad-suspended-for-negligence-in-igrs-case-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi : आईजीआरएस प्रकरण में लापरवाही पर सिराथू के राजस्व निरीक्षक बजरंग प्रसाद निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi : आईजीआरएस प्रकरण में लापरवाही पर सिराथू के राजस्व निरीक्षक बजरंग प्रसाद निलंबित
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:54 PM IST
विज्ञापन
सार
जिले में लापरवाही और मनमानी कार्यशैली पर सख्त रुख अपनाते हुए जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने राजस्व निरीक्षक बजरंग प्रसाद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
निलंबन। (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाल नेटवर्क
विज्ञापन
विस्तार
जिले में लापरवाही और मनमानी कार्यशैली पर सख्त रुख अपनाते हुए जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने राजस्व निरीक्षक बजरंग प्रसाद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई आईजीआरएस संदर्भों में गलत आख्या भेजने और निर्विवाद उत्तराधिकार के मामलों को बिना समुचित जांच के निरस्त करने के गंभीर आरोपों के चलते की गई है।
जानकारी के अनुसार, बजरंग प्रसाद क्षेत्र कड़ा, सिराथू में राजस्व निरीक्षक के पद पर तैनात थे। उनके द्वारा प्राप्त आवेदनों में नियमानुसार जांच किए बिना मनमाने तरीके से निस्तारण करने की शिकायतें सामने आई थीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल निलम्बन की कार्रवाई सुनिश्चित की।
निलंबन अवधि के दौरान बजरंग प्रसाद को भूलेख कार्यालय, कलक्ट्रेट से सम्बद्ध किया गया है। साथ ही जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) को जांच अधिकारी नामित करते हुए 15 दिनों के भीतर आरोप पत्र तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
Trending Videos