सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Cattle thief carrying a reward of 25,000 rupees arrested in encounter, inspector narrowly escapes

Kaushambi : मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी पशु चोर गिरफ्तार, इंस्पेक्टर बाल-बाल बचे

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 10 May 2026 11:40 AM IST
विज्ञापन
सार

कोतवाली पुलिस ने शनिवार देर रात मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी पशु चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जबकि फायरिंग के दौरान मंझनपुर इंस्पेक्टर बाल-बाल बच गए।

Cattle thief carrying a reward of 25,000 rupees arrested in encounter, inspector narrowly escapes
कौशाम्बी में पुलिस मुठभेड़ में घायल पशु चोर। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार

कोतवाली पुलिस ने शनिवार देर रात मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी पशु चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जबकि फायरिंग के दौरान मंझनपुर इंस्पेक्टर बाल-बाल बच गए। घायल आरोपी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

Trending Videos


पुलिस के अनुसार बंधवा रजबर गांव निवासी संतोष कुमार और भेलखा निवासी अर्जुन कुमार के घर से 29-30 अप्रैल की रात चार मवेशी चोरी हो गए थे। पशुपालकों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया था। मामले के खुलासे के लिए एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने दो टीमों का गठन किया था। बृहस्पतिवार की भोर सीओ शिवांक सिंह के नेतृत्व में हुई मुठभेड़ में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि एक आरोपी फरार था। उसी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार रात संतू का डेरा नहर पुलिया हंजापर के पास पुलिस की घेराबंदी के दौरान आरोपी रईश अहमद उर्फ जहीर अहमद ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें उसके पैर में गोली लग गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्राथमिकी भी दर्ज किया है। पूछताछ में उसने चोरी के मवेशियों को साथियों संग उन्नाव के स्लॉटर हाउस में बेचने की बात कबूल की। उसके पास से 2070 रुपये बरामद किए गए हैं। सीओ सदर शिवांक सिंह ने बताया कि आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की थी। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हुआ। इलाज के बाद पूछताछ कर उसका चालान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed