सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi Accident: High-speed car hits divider, two youths killed, four in critical condition

Kaushambi Accident : तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, दो युवकों की मौत, चार की हालत नाजुक

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 13 May 2026 01:42 PM IST
विज्ञापन
सार

Kaushambi Accident News : कौशाम्बी में मंगलवार की रात बड़ा हादसा हो गया। सैनी कोतवाली क्षेत्र के कमासिन में हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार डिवाडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Kaushambi Accident: High-speed car hits divider, two youths killed, four in critical condition
कौशाम्बी मे देर रात एक कार डिवाइडर पर चढ़ गई। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार

कौशाम्बी में मंगलवार की रात बड़ा हादसा हो गया। सैनी कोतवाली क्षेत्र के कमासिन में हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार डिवाडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में फंसे घायलों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। उनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई।

Trending Videos


फतेहपुर जिले के नबीपुर हुसैनगंज के र हने वाले राजेश यादव पुत्र अमर सिंह, राहुल पटेल पुत्र  राम सुमेर, अरविंद, अनिल, प्रदीप और राजकुमार एक कार पर सवार होकर किसी वैवाहिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे। लौटते समय रात्रि 12.30 के के करीब उनकी तेज रफ्तार कार सैनी के कमासिन में नेशनल हाईवे 19 पर बने डिइवाडर पर चढ़ गई। हादसे में राजेश यादव और राहुल पटेल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोगों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया है। घटना को लेकर हाईवे पर देर रात तक अफरातफरी मची रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed