सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Clouds spoiled the plans of rising temperatures

Kaushambi News: बढ़ते तापमान के मंसूबों पर बादलों ने फेरा पानी

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 30 Apr 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Clouds spoiled the plans of rising temperatures
विज्ञापन
भीषण गर्मी में बुधवार को बादलों ने बढ़ते तापमान के मंसूबों पर पानी फेर दिया। दो दिनों से आसमान में बादलों के डेरे ने तापमान को 40 डिग्री के नीचे लाकर खड़ा कर दिया है। तापमान घटने से लोगों को तेज धूप से कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।
Trending Videos

बुधवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही। धूप और बादलों के बीच लुकाछिपी का दौर चलता रहा। तापमान में गिरावट के बावजूद वातावरण में नमी अधिक रहने से उमस बनी रही। हालत यह हो गई कि सामान्य पंखे के सामने भी लोगों को राहत महसूस नहीं हुई। बाजारों, दफ्तरों और घर में लोग पसीने से परेशान नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शाम होते-होते आसमान में घने बादलों ने डेरा डाल दिया। हल्की धूल भरी आंधी के साथ तेज हवा भी चली, जिससे मौसम का मिजाज और बदल गया। लोगों को बारिश की उम्मीद बंधी, हालांकि देर शाम तक बूंदाबांदी नहीं हो सकी।
कृषि वैज्ञानिक डॉ. मनोज सिंह ने बताया कि अगले 24 घंटे के भीतर जिले में हल्की-फुल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि मौसम का यह बदलाव करीब दो दिनों तक बना रह सकता है और इस दौरान हल्की हवाएं भी चलेंगी, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।
उन्होंने बताया कि संभावित बारिश वर्तमान समय में खेतों में पड़ी फसलों के लिए लाभकारी साबित होगी। साथ ही आगामी खेती के लिए मिट्टी की नमी भी बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed