{"_id":"69f25b34a2a77e10aa03a6ff","slug":"elderly-woman-walks-3-km-with-cylinder-on-her-head-to-get-it-refilled-kaushambi-news-c-261-1-kmb1014-140462-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: सिर पर सिलिंडर रख रिफिल कराने तीन किमी पैदल चलीं बुजुर्ग महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: सिर पर सिलिंडर रख रिफिल कराने तीन किमी पैदल चलीं बुजुर्ग महिला
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
सिर पर गैस सिलिंडर लाद कर एजेंसी रिफिल करवाने जाती महिला। स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
नेवादा गांव की एक बुजुर्ग महिला को सिलिंडर रिफिल कराने के लिए खाली सिलिंडर को सिर पर रखकर तीन किलोमीटर दूर एजेंसी तक जाने का मामला सामने आया है। 62 वर्षीय ननकी देवी के पति रामदुलारे की वर्षों पहले मौत हो चुकी है और वह अब उज्ज्वला योजना की लाभार्थी हैं।
उन्होंने बताया कि पति रामदुलारे की कई वर्ष पहले मौत हो चुकी है। दोनों बेटे अलग रहकर मजदूरी करते हैं, जिससे उन्हें अपना खर्च खुद उठाना पड़ता है। लोधौर स्थित संतोष आर्मी ग्रामीण गैस वितरक एजेंसी से उन्हें गैस कनेक्शन मिला है।
एक माह पहले सिलिंडर की गैस खत्म हो गई थी। सोमवार को बेटे मजदूरी पर चले गए, ऐसे में उन्होंने खुद ही खाली सिलिंडर सिर पर रखा और भीषण गर्मी में पैदल एजेंसी के लिए निकल पड़ीं। रास्ते में किसी राहगीर ने उनका वीडियो बना लिया, जो वायरल हो गया। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
Trending Videos