{"_id":"69f25b0c78de0f815e0980ee","slug":"under-the-captaincy-of-raj-of-kaushambi-up-became-the-national-kabaddi-champion-kaushambi-news-c-261-1-kmb1024-140472-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: कौशाम्बी के राज की कप्तानी में यूपी बना राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: कौशाम्बी के राज की कप्तानी में यूपी बना राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियन
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप प्रतियोगिता जीत के बाद जश्न मनाते खिलाड़ी। स्रोत: खिलाड़ी
विज्ञापन
राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम ने कौशाम्बी के राज की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन करते हुए बिहार को 18-8 के अंतर से हराकर राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया। स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में मथुरा में आयोजित प्रतियोगिता में देश के कुल आठ राज्यों की टीमों ने हिस्सा लिया।
मंगलवार शाम खेले गए फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश और बिहार की टीमें आमने-सामने थीं। खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और मजबूत रणनीति के दम पर बिहार को एकतरफा मुकाबले में पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
टीम की कमान सिराथू तहसील क्षेत्र के बम्हरौली गांव निवासी राज के हाथों में थी। उनकी सूझबूझ भरी कप्तानी और खिलाड़ियों के शानदार समन्वय की बदौलत यूपी टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अपना दबदबा बनाए रखा। फाइनल मुकाबले में भी राज के नेतृत्व में टीम ने बेहतरीन रणनीति अपनाई, जो जीत का बड़ा कारण बनी।
टीम में कप्तान राज के साथ जनपद के मनीष पाल, प्रशांत चाहर और मथुरा सहित अन्य जनपदों से सत्यम प्रजापति, सुंदरम सिंह, विपिन कुमार और अभिजीत कुमार जैसे खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि से कौशाम्बी जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों, खेल प्रेमियों और परिजनों ने कप्तान राज और पूरी टीम को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Trending Videos