सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Health temples await the gods

Kaushambi News: आरोग्य मंदिरों को देवताओं का इंतजार

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 30 Apr 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Health temples await the gods
अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर अजुहा में दवा कराने आई रीता देवी, नहीं मिले डॉक्टर। संवाद
विज्ञापन
ज्यादा से ज्यादा लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में खुले आयुष्मान आरोग्य मंदिर का इस्तेमाल पूरी क्षमता के साथ नहीं हो पा रहा है। बुधवार को कई केंद्रों पर डॉक्टर समय से नहीं पहुंचे तो कहीं ताला लटका मिला। मरीज इंतजार करते रहे। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अन्य सरकारी कार्य में व्यस्तता के कारण दिनचर्या अनियमित है।
Trending Videos

सिराथू कस्बे के धाता रोड स्थित अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर में बुधवार सुबह डॉक्टर समय से नहीं पहुंचे। सुबह 10:30 बजे
सपोर्ट स्टाफ जितेंद्र कुमार ही मौजूद मिले। सिराथू नगर स्थित केंद्र पर एक डॉक्टर समेत दो स्टाफ की तैनाती है। स्टाफ ने बताया विभागीय कार्य के कारण डॉक्टर समय से नहीं आ सके। प्रतिदिन आठ से 10 मरीज आते हैं। इस दौरान अंबेडकर नगर वार्ड की सीता देवी और वार्ड नौ निवासी कल्पनाथ पांडे इलाज के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कड़ा ब्लॉक के सादीपुर गांव स्थित केंद्र पर दोपहर 12:20 बजे ताला लटका मिला। लोगों ने बताया कि अक्सर केंद्र समय से नहीं खुलता। इलाज के लिए दूसरे अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता है। कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) विमला देवी ने बताया कि बुधवार को वह छुट्टी पर थीं। उनके अलावा एक एएनएम टीकाकरण के लिए आती हैं। केंद्र पर और कोई स्टॉफ नहीं है।
अजुहा केंद्र पर डॉ. जयप्रकाश सहित तीन लोगों की पोस्टिंग है। डॉ. जयप्रकाश की मूल तैनाती सेहिया मंझनपुर में है। वह मंगलवार, बृहस्पतिवार व शनिवार को ही आते हैं। बुधवार को मौके पर केवल सफाईकर्मी धर्मेंद्र कुमार ही मौजूद मिले। मौलाना आजाद नगर निवासी रीता देवी पैर की समस्या लेकर पहुंची थीं। डॉक्टर न मिलने पर लौट गईं।
जल्द दुरुस्त होगी व्यवस्था : सीएमओ
सीएमओ डॉ. संजय कुमार सिंह ने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी की तरफ से ग्रामीण स्वच्छता एवं पोषण दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। कई डॉक्टर जिले में भ्रमण पर गए हुए थे, जिससे कुछ केंद्रों पर वे अनुपस्थित रहे। हाल ही में दो डॉक्टरों के इस्तीफे के कारण स्टाफ की कमी हो गई है। अजुहा में तैनात डॉक्टर को दो केंद्रों का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, इसी वजह से वह अनुपस्थिति रहे। जल्द ही व्यवस्था को दुरुस्त की जाएगी।

आरोग्य मंदिर की सुविधाएं
- प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं मुफ्त दी जाती हैं, 151 प्रकार की आवश्यक दवाएं और 14 प्रकार की पैथोलॉजी जांच
- बुखार, सर्दी, खांसी, त्वचा रोग, मधुमेह, ब्लड प्रेशर, गर्भावस्था जांच, बच्चों का टीकाकरण, परिवार नियोजन, कैंसर स्क्रीनिंग और बुजुर्गों के स्वास्थ्य जांच की जाती है। टेली-परामर्श के जरिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह मिलती है।
- एक केंद्र पर सामान्यतः एक कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) या डॉक्टर (बीएएमएस), एक से दो एएनएम, एक फार्मासिस्ट, आशा कार्यकर्ता, सपोर्ट स्टाफ और सफाई कर्मी तैनात रहते हैं।

अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर अजुहा में दवा कराने आई रीता देवी, नहीं मिले डॉक्टर। संवाद

अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर अजुहा में दवा कराने आई रीता देवी, नहीं मिले डॉक्टर। संवाद

अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर अजुहा में दवा कराने आई रीता देवी, नहीं मिले डॉक्टर। संवाद

अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर अजुहा में दवा कराने आई रीता देवी, नहीं मिले डॉक्टर। संवाद

अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर अजुहा में दवा कराने आई रीता देवी, नहीं मिले डॉक्टर। संवाद

अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर अजुहा में दवा कराने आई रीता देवी, नहीं मिले डॉक्टर। संवाद

अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर अजुहा में दवा कराने आई रीता देवी, नहीं मिले डॉक्टर। संवाद

अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर अजुहा में दवा कराने आई रीता देवी, नहीं मिले डॉक्टर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed