{"_id":"6a142ada70a2daa1950c504d","slug":"dead-bodies-of-a-couple-found-decomposed-in-their-home-under-suspicious-circumstances-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi : घर में संदिग्ध अवस्था में सड़ी मिली दंपती की लाश, गांव में फैली सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi : घर में संदिग्ध अवस्था में सड़ी मिली दंपती की लाश, गांव में फैली सनसनी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 25 May 2026 04:26 PM IST
विज्ञापन
सार
पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के खरौने गांव में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक घर से तेज दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
दंपती की मौत।
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के खरौने गांव में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक घर से तेज दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर देखा तो घर के अंदर फूलचंद नगरहा (55) और उनकी पत्नी पूजा देवी (50) के शव पड़े मिले। दोनों की लाशें बुरी तरह सड़ चुकी थीं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Trending Videos
ग्रामीणों के मुताबिक फूलचंद करीब 20 साल पहले छत्तीसगढ़ से एक महिला को अपने साथ लाए थे। इसके बाद से दोनों पति-पत्नी की तरह गांव में रह रहे थे। दोनों निसंतान थे और घर में ही किराने की छोटी दुकान चलाकर जीवन यापन करते थे। ग्रामीणों का कहना है कि फूलचंद और उनकी पत्नी दोनों नशे के आदी थे और शराब पीने की वजह से गांव में उनका ज्यादा मेलजोल भी नहीं था। ग्रामीणों के अनुसार छत्तीसगढ़ से पत्नी को लाने के बाद फूलचंद के भाई कपिल मुनि और उनके परिवार ने उनसे पूरी तरह रिश्ता तोड़ लिया था। इसी वजह से दोनों पति-पत्नी अकेले ही रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार सुबह जब घर के अंदर से लगातार दुर्गंध आने लगी तो ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका हुई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा खुलवाया तो अंदर दोनों के शव पड़े मिले। शवों की हालत देखकर आशंका जताई जा रही है कि दोनों की मौत दो से तीन दिन पहले हुई थी। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि दुर्गंध फैलने के दौरान कुत्तों ने शवों को नोच दिया था, जिससे शवों की हालत और खराब हो गई थी ।फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।