सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Deer found injured, taken to veterinary hospital

Kaushambi : घायल हालत में मिला हिरन, पहुंचाया गया पशु चिकित्सालय

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 01 May 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
सार

भीषण गर्मी और पानी की तलाश ने एक बेजुबान वन्य जीव को भटकाकर इंसानी बस्तियों तक ला दिया। शुक्रवार को सरसंवा स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय के पास एक हिरन घायल अवस्था में मिला, जिसे देखकर लोगों का दिल पसीज गया।

Deer found injured, taken to veterinary hospital
कौशाम्बी में भटक कर पहुंचा हिरन। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार

भीषण गर्मी और पानी की तलाश ने एक बेजुबान वन्य जीव को भटकाकर इंसानी बस्तियों तक ला दिया। शुक्रवार को सरसंवा स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय के पास एक हिरन घायल अवस्था में मिला, जिसे देखकर लोगों का दिल पसीज गया। एक नेक इंसान ने अपने लोडर में लादकर घायल हिरन को मंझनपुर पशु चिकित्सालय  पहुंचाया। मामले की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हिरन को अपने संरक्षण में लेकर तत्काल उपचार शुरू कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हिरन काफी कमजोर और सहमा हुआ था।

Trending Videos


हालांकि इलाके के लोगों की तत्परता से उसकी जान बचने की उम्मीद जगी है। वहीं दूसरी ओर मंझनपुर रेंज के फारेस्ट रेंजर राज कैथवाल ने बताया कि इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी के चलते जंगलों में जलस्रोत सूख रहे हैं, जिससे वन्य जीव आबादी की ओर रुख कर रहे हैं। आशंका है कि समीपवर्ती चित्रकूट या बांदा के जंगलों से पानी की तलाश में भटकते हुए यह हिरन यमुना किनारे पहुंचा और फिर रास्ता भटककर सरसावां लाके में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संरक्षित प्रजाति होने के कारण हिरन को किसी भी व्यक्ति द्वारा रखना या नुकसान पहुंचाना कानूनन अपराध है। वन विभाग की टीम उसकी लगातार निगरानी कर रही है। रेंजर ने बताया कि इलाज के बाद जैसे ही हिरन पूरी तरह स्वस्थ होगा, उसे समिति की मौजूदगी में सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया जाएगा। यह घटना एक बार फिर संकेत दे रही है कि जंगलों में बढ़ती गर्मी और घटते जलस्रोत वन्य जीवों के लिए बड़ा संकट बनते जा रहे हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed