सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Second theft in temple, thieves take away bells worth lakhs

Kaushambi : बऊखरनाथ महादेव मंदिर में दूसरी बार चोरी, लाखों के घंटे उठा ले गए चोर

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 30 Apr 2026 05:21 PM IST
विज्ञापन
सार

कौशाम्बी जिले में महेवाघाट थाना क्षेत्र के पश्चिम सरावां गांव स्थित बउखरनाथ महादेव मंदिर धाम में चोरों ने दूसरी बार धावा बोलते हुए लाखों रुपये कीमत के घंटे पार कर दिए। वारदात 29 अप्रैल 2026 की रात की बताई जा रही है।

Second theft in temple, thieves take away bells worth lakhs
कौशाम्बी में बउखरनाथ महादेव मंदिर धाम में लगे घंटे चोर काट ले गए। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार

कौशाम्बी जिले में महेवाघाट थाना क्षेत्र के पश्चिम सरावां गांव स्थित बउखरनाथ महादेव मंदिर धाम में चोरों ने दूसरी बार धावा बोलते हुए लाखों रुपये कीमत के घंटे पार कर दिए। वारदात 29 अप्रैल 2026 की रात की बताई जा रही है। लगातार दूसरी घटना से श्रद्धालुओं में आक्रोश है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Trending Videos


बउखरनाथ महादेव मंदिर धाम इलाके की आस्था का बड़ा केंद्र है, जहां दूर-दूर से लोग मनोकामना लेकर पहुंचते हैं। मनोकामना पूरी होने पर श्रद्धालु मंदिर में घंटा चढ़ाते हैं और भंडारा कराते हैं। बीते दिनों ही चोरों ने मिश्रित धातु के करीब दो कुंतल वजन के सैकड़ों घंटे पार कर दिए थे। इस मामले में श्रद्धालु दिनेश सिंह ने महेवाघाट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस अब तक घटना का खुलासा नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, पहली वारदात का खुलासा न होने से चोरों के हौसले बुलंद हो गए। यही वजह रही कि उन्होंने एक बार फिर उसी मंदिर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी को अंजाम दिया। जबकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि पहली घटना के बाद भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए।

वहीं दूसरी ओर, लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में गहरी नाराजगी है। लोगों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही के चलते चोर बेलगाम हो गए हैं और धार्मिक स्थलों तक को निशाना बना रहे हैं। थानाध्यक्ष महेवाघाट धीरेंद्र सिंह ने बताया कि दूसरी बार घंटे चोरी होने की सूचना मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है और जल्द ही खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed