सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   IG strict in the case of death of 10 people in Kaushambi accident, action taken against two including Saini SH

Prayagraj : कौशाम्बी हादसे में 10 लोगों की मौत के मामले में आईजी सख्त, सैनी थानाध्यक्ष समेत दो पर कार्रवाई

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 10 Apr 2026 01:13 PM IST
विज्ञापन
सार

कौशाम्बी जिले के सैनी इलाके में हुए भीषण सड़क हादसे के मामले में थानाध्यक्ष समेत दो पर कार्रवाई की गई है। अधिकारियों को सटीक सूचना न देने और गुमराह करने के मामले में आईजी रेंज प्रयागराज ने सैनी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह और सीसीटीएनएस टीम प्रभारी अखिलेश सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है।

IG strict in the case of death of 10 people in Kaushambi accident, action taken against two including Saini SH
हादसे की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार

कौशाम्बी जिले के सैनी इलाके में हुए भीषण सड़क हादसे के मामले में थानाध्यक्ष समेत दो पर कार्रवाई की गई है। अधिकारियों को सटीक सूचना न देने और गुमराह करने के मामले में आईजी रेंज प्रयागराज ने सैनी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह और सीसीटीएनएस टीम प्रभारी अखिलेश सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। इन पर आरोप है कि अधिकारियों को गलत सूचना भी दी गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दुख जताया था। 

Trending Videos


27 मार्च को हुआ था भीषण हादसा

सैनी क्षेत्र के दोरमा पेट्रोल पंप के पास 27 मार्च की दोपहर करीब तीन बजे हुए भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई थी। 15 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के शिकार लोग प्रयागराज से मुंडन कराकर पिकअप से फतेहपुर स्थित अपने घर लौट रहे थे। तेज रफ्तार डंपर में चलते डंपर में उनका वाहन पीछे से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लोग उछलकर सड़क पर जा गिरे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहपुर के जाफरगंज थाना क्षेत्र के कोरवल गांव निवासी राजन के बेटे शुभम (3) का मुंडन संस्कार होना था। करीब 30 लोग एक पिकअप से सुबह प्रयागराज पहुंचे। शाम को सभी लौट रहे थे। जैसे ही उनका वाहन दोरमा स्थित पेट्रोल पंप के पास हाईवे पर पहुंचा तभी अचानक पिकअप अनियंत्रित होकर आगे चल रहे डंपर में पीछे से टकरा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed