सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Sonali murder mystery will be solved through mobile, she had sent her phone password to her brother before the

Kaushambi : मोबाइल से सुलझेगी सोनाली हत्याकांड की गुत्थी, घटना से पहले भाई को अपने फोन का भेजी थी पासवर्ड

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 19 Apr 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
सार

सैनी क्षेत्र के उसरैना थुलगुला गांव में विवाहिता सोनाली की घर में घुसकर दिनदहाड़े हत्या किए जाने के मामले में दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली हैं।

Sonali murder mystery will be solved through mobile, she had sent her phone password to her brother before the
सोनाली। फाइल फटो - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार

सैनी क्षेत्र के उसरैना थुलगुला गांव में विवाहिता सोनाली की घर में घुसकर दिनदहाड़े हत्या किए जाने के मामले में दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली हैं। बेखौफ हत्यारा वारदात को अंजाम देकर मौके से इस तरह फरार हो गया कि किसी को भनक तक नहीं लगी। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

Trending Videos

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान एक अहम तथ्य सामने आया है कि घटना से पहले सोनाली ने अपने भाई को मोबाइल का पासवर्ड भेजा था। हालांकि घटनास्थल से उसका मोबाइल फोन गायब मिला है, जिससे पुलिस को शक है कि आरोपी अपने साथ मोबाइल भी ले गया। पुलिस अब मोबाइल की तलाश में जुटी है और मान रही है कि इसके मिलते ही कई अहम सुराग हाथ लग सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतका के पति के किसी अन्य महिला से संबंध होने की बात भी सामने आई है, जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। फिलहाल पुलिस कॉल डिटेल खंगाल रही है और हर एंगल से जांच में जुटी है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed