{"_id":"69e5349440a27f2f900fed68","slug":"the-woman-hurt-by-harassment-shot-herself-with-a-pistol-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-140004-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: प्रताड़ना से आहत महिला ने तमंचे से खुद को मारी थी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: प्रताड़ना से आहत महिला ने तमंचे से खुद को मारी थी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सैनी थाना क्षेत्र के उसरैना गांव में विवाहिता सोनाली की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि पति और ससुरालियों की प्रताड़ना से आहत होकर सोनाली ने तमंचे से खुद को गोली मार ली थी। मामले में साक्ष्य छिपाने के आरोप में पुलिस ने पति और सास को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ऑडियो रिकॉर्डिंग, सुसाइड नोट और तमंचा बरामद किया है।
18 अप्रैल को विवाहिता का शव घर के बेसमेंट में संदिग्ध हालात में मिला था। इस वजह से हत्या की आशंका जताई जा रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस और फील्ड यूनिट ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तीन टीमें खुलासा करने के लिए लगाई गईं।
जांच के दौरान कई अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे। घटना से कुछ घंटे पहले सोनाली ने अपने भाई को व्हाट्सएप पर पति से हुई बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग भेजी थी। कमरे में रखे संदूक से पुलिस को सोनाली का मोबाइल फोन और सुसाइड नोट मिला। इसमें ससुराल पक्ष की तरफ से प्रताड़ना का जिक्र था। सुसाइड नोट के हैंडराइटिंग की पुष्टि भाई ने की।
पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गोली लगना पाया गया। विवेचना में स्पष्ट हुआ कि सोनाली ने खुद को तमंचे से गोली मारी थी। घटना के बाद सास ने तमंचा हटाकर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया। पुलिस ने सास की निशानदेही पर तमंचा और खोखा कारतूस बरामद किया।
मृतका की मां की तहरीर पर पति अमन और सास गीता देवी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X