{"_id":"69e2228e75c4bcd2bd0f13b9","slug":"kaushambi-police-team-raids-mp-to-identify-woman-body-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi : महिला के शव की शिनाख्त के लिए पुलिस टीम ने एमपी में दी दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi : महिला के शव की शिनाख्त के लिए पुलिस टीम ने एमपी में दी दबिश
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 17 Apr 2026 05:37 PM IST
विज्ञापन
सार
कोखराज थाना क्षेत्र के कल्याणपुर हाईवे किनारे संदूक में बंद मिली अज्ञात महिला की लाश के मामले में तीसरे दिन भी पुलिस को ठोस सफलता नहीं मिल सकी है।
up police
- फोटो : istock
विज्ञापन
विस्तार
कोखराज थाना क्षेत्र के कल्याणपुर हाईवे किनारे संदूक में बंद मिली अज्ञात महिला की लाश के मामले में तीसरे दिन भी पुलिस को ठोस सफलता नहीं मिल सकी है। हालांकि जांच का दायरा अब जिले से बाहर तक फैलाया गया है और कई टीमें सुराग जुटाने में लगी हैं। पुलिस का दावा है कि वह मामले के बेहद करीब पहुंच चुकी है और जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
Trending Videos
बुधवार शाम झाड़ियों में संदूक के भीतर करीब 35 वर्षीय महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। तीसरे दिन भी शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने आसपास के जिलों के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी महिला की पहचान के लिए सूचना भेजी है। महिला के हाथ पर बने सूरज के निशान और ‘संजीव’ नाम के टैटू को आधार बनाकर पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्ध वाहनों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच टीमें कर रहीं काम, तीन जिले से बाहर
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसओजी, सर्विलांस और फॉरेंसिक टीम समेत कुल पांच टीमें गठित की गई हैं। इनमें से तीन टीमें जिले से बाहर जाकर जांच में जुटी हैं। मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और डिजिटल फुटप्रिंट खंगाले जा रहे हैं। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि जांच तेजी से आगे बढ़ रही है, लेकिन अभी कुछ भी स्पष्ट कहना जल्दबाजी होगी। टीमों के लौटने के बाद महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ सकती है।

कमेंट
कमेंट X