{"_id":"69e224f4c2c8b565af0d64ed","slug":"kaushambi-attempted-robbery-in-broad-daylight-people-caught-two-fleeing-accused-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi : दिनदहाड़े लूट का प्रयास, भाग रहे दो आरोपियों को लोगों ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi : दिनदहाड़े लूट का प्रयास, भाग रहे दो आरोपियों को लोगों ने पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 17 Apr 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
सार
कोखराज थाना क्षेत्र के सकाढ़ा बाईपास में बृहस्पतिवार को जन सेवा केंद्र से पैसा निकाल कर ससुराल जा रहे विक्रम सवार युवक को बाइक सवार बदमाशों ने दिन दहाड़े लूटने का प्रयास किया।
arrested, arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
कोखराज थाना क्षेत्र के सकाढ़ा बाईपास में बृहस्पतिवार को जन सेवा केंद्र से पैसा निकाल कर ससुराल जा रहे विक्रम सवार युवक को बाइक सवार बदमाशों ने दिन दहाड़े लूटने का प्रयास किया। घटना को लेकर इकटठा हुए लोगों ने बाइक छोड़कर भाग रहे बदमाशों में दो को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर लिया। पकड़े गए दो आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
Trending Videos
चरवा थाना क्षेत्र के पंसौर निवासी लल्भूषण ने कोखराज थाने में दी तहरीर में बताया कि वह 16 अप्रैल को अपने घर से 10 हजार रुपये लेकर मूरतगंज स्थित सहज सेवा केंद्र से और 10 हजार रुपये निकालकर अपनी ससुराल ग्राम कसिया पश्चिम जा रहा था। रास्ते में उसे शक हुआ कि कुछ बाइक सवार युवक उसका पीछा कर रहे हैं। आरोप है कि सकाढ़ा बाईपास के पास बाइक सवार बदमाशों ने वाहन रुकवाकर एक युवक उसके पास बैठ गया और जेब में रखे रुपये छीनने लगा। विरोध करने पर पीछे बैठे दूसरे आरोपी ने तमंचा दिखाकर मारपीट की और 20 हजार रुपये लेकर भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए। भागने के दौरान तीनों आरोपी बाइक से गिर पड़े, जिसके बाद ग्रामीणों ने दौड़ाकर दो आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि एक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर कोखराज चंद्रभूषण मौर्या ने बताया कि मामले में पकड़े गए दो आरोपियों के पास से लूट का दस हजार पांच सौ रूपए बरामद कर लिया गया है। जबकि फरार तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

कमेंट
कमेंट X