सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Elderly man injured in car accident dies during treatmentElderly man injured in car accident dies during treatment

Kaushambi News: कार की टक्कर से घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 22 Mar 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Elderly man injured in car accident dies during treatmentElderly man injured in car accident dies during treatment
विज्ञापन
कोखराज क्षेत्र में तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाने के चलते एक वृद्ध हादसे में घायल हो गए थे। 25 फरवरी को उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एफआईआर के मुताबिक, चरवा थाना क्षेत्र के मलाक भारत गांव निवासी मतेश कुमार ने बताया कि 21 फरवरी को वह अपने पिता नन्हें के साथ प्रयागराज से घर लौट रहे थे। शाम करीब छह बजे बस से उतरकर वह असवां मोड़ राम वनगमन मार्ग पर किसी वाहन का इंतजार कर रहे थे।
Trending Videos

इसी बीच मूरतगंज की ओर से आ रही कार ने नन्हें को टक्कर मार दी। हादसे में नन्हें गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज और फिर यहां से एसआरएन ले जाया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर परिवार के लोगों ने इनको एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां 25 फरवरी को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed