फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Goods worth lakhs were crossed by breaking into two shops

चोरी : सेंध लगाकर दो दुकानों से पार कर ले गए लाखों का सामान

Fri, 17 Sep 2021 04:43 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Fri, 17 Sep 2021 04:43 PM IST
सार

घटना की जानकारी होते ही भुक्तभोगियों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Goods worth lakhs were crossed by breaking into two shops
Goods worth lakhs were crossed by breaking into two shops - फोटो : KAUSHAMBI

विस्तार

पिपरी कोतवाली क्षेत्र के लोकीपुर गांव में चोरों ने दो दुकानों में सेंध काटकर साढ़े चार लाख रुपये कीमत का सामान पार कर दिया। सुबह घटना की जानकारी हुई तो पीड़ितों के होश उड़ गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। पूरामुफ्ती के गोविंदपुर तेवारा निवासी राजू मौर्या परिवार के गुजारे के लिए पिपरी के लोकीपुर गांव के बाहर स्थित मार्केट में मोबाइल और कपड़े की दुकान चलाते हैं।
विज्ञापन


राजू के मुताबिक बुधवार की शाम वह दुकान बंद करके घर चला गया था। रात में चोरों ने उसकी दुकान के पीछे की दीवार में सेंध काट कर कंप्यूटर, लैपटॉप, प्रिंटर, 15-20 पीस एंड्रायड मोबाइल फोन, मोबाइल बैट्री, चार्जर समेत करीब तीन लाख रुपये का सामान पार कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद बगल स्थित कपड़े की दुकान में सेंधमारी कर पांच हजार रुपये नकदी, कीमती साड़ियां बेल्ट, पर्स, चश्मे समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान पार कर दिया है। सुबह दुकान में चोरी की जानकारी मिलने पर पीड़ित दुकानदारों के होश उड़ गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस मौका मुआयना करने के बाद पीड़ितों से तहरीर लेकर घटना की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed