{"_id":"69a71c59837e5c4f5d0481d5","slug":"holika-was-burnt-at-32-places-on-monday-and-at-56-places-on-tuesday-kaushambi-news-c-261-1-kmb1012-137466-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: 32 जगहों पर सोमवार और 56 जगहों पर मंगलवार को जलाई गई होलिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: 32 जगहों पर सोमवार और 56 जगहों पर मंगलवार को जलाई गई होलिका
विज्ञापन
विज्ञापन
होलिका दहन को लेकर इस बार लोगों में संशय बना रहा। 32 जगहों पर सोमवार को और 56 जगहों पर मंगलवार को होलिका जलाई गई। इस दौरान पुलिस बल भ्रमणशील रहा।
इस बार विशेष खगोलीय फाल्गुन पूर्णिमा भद्राकाल और चंद्र ग्रहण एक साथ पड़ने से होलिका दहन और होली को लेकर लोगों में संशय बना हुआ था। पंचांग के मुताबिक, फाल्गुन पूर्णिमा दो मार्च की शाम 5.55 बजे से प्रारंभ होगी और इसका समापन तीन मार्च को शाम 5.07 बजे होगा। पंचांगों में दर्ज तिथियों और मुहूर्त को देखते हुए करारी क्षेत्र के भैला मकदूमपुर, गुवारा, नेवारी, पिपरकुंडी, सैबसा सहित 32 जगहों पर दो मार्च को होलिका दहन किया गया। जबकि 56 जगहों पर मंगलवार को चंद्रग्रहण के बाद होलिका दहन किया गया। इंस्पेक्टर सियाकांत चौरसिया ने बताया कि होलिका दहन कराने के लिए पुलिस के जवान क्षेत्र में बराबर मुस्तैदी से मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
दो दिन होगी होली
करारी। गुवारा तैयबपुर के डॉ. सुभाष विश्वकर्मा, भैला मकदूमपुर के राहुल मिश्र ने बताया कि हमारे गांव में दो दिन होली खेलते हैं। पहले दिन महिलाएं पकवान बनाने में व्यस्त रहती हैं। इसलिए वह दूसरे दिन होली खेलती हैं।
-- -- -
पुलिस लाइन में एसपी ने जलाई होलिका
मंझनपुर। पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने होलिका दहन किया। हालिका दहन के बाद सभी ने एक-दूसरे को बधाई दी।
Trending Videos