सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Headless body of a youth found in Baradoli forest, bike found parked nearby

Kaushambi : जंगल में मिली युवक की सिर कटी लाश, हत्या कर शव फेंके जाने का शक, पास में खड़ी मिली बाइक

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 08 Jun 2026 04:06 PM IST
विज्ञापन
सार

चरवा क्षेत्र के बाराडोली गांव में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब ग्रामीणों ने सड़क से कुछ दूरी पर जंगल में एक संदिग्ध मोटर साइकिल पड़ी देखी और पुलिस को सूचना दी। 

Headless body of a youth found in Baradoli forest, bike found parked nearby
जंगल में युवक का शव मिलने के बाद छानबीन करने पहुंचे एसपी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

चरवा क्षेत्र के बाराडोली गांव में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब ग्रामीणों ने सड़क से कुछ दूरी पर जंगल में एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पड़ी देखी और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना चरवा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और बाइक की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में कॉम्बिंग अभियान चलाया, जिसमें एक युवक का शव बरामद हुआ। शव की शिनाख्त ग्राम पंसौर निवासी राजू पुत्र देवीदीन, उम्र लगभग 30 वर्ष के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि शव का सिर कटा हुआ मिला, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई।

Trending Videos


सूचना पर फील्ड यूनिट टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को मामले की गहन जांच के निर्देश दिए। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है ताकि घटना का जल्द खुलासा किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed