सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Malmas ends on June 15, and the shehnai will be played again from June 19.

Kaushambi News: 15 जून को समाप्त हो रहा मलमास, 19 जून से फिर बजेगी शहनाई

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 08 Jun 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Malmas ends on June 15, and the shehnai will be played again from June 19.
विज्ञापन
पुरुषोत्तम मास (मलमास) 15 जून को समाप्त हो रहा है। 16 जून से शुद्ध ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष शुरू हो जाएगा। इसी के साथ 19 जून से फिर शुभ काम शुरू हो जाएंगे।

हुबलाल संस्कृत महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य पंडित ज्ञानेंद्र शास्त्री ने बताया कि 17 मई से पुरुषोत्तम (मलमास) लगने के कारण सभी शुभ काम बंद हो गए थे। 15 जून को सोमवती अमावस्या के बाद मलमास समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 जून से शुद्ध ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष शुरू हो जाएगा। इसके बाद 19 जून से सहालग शुरू हो जाएगा। 25 जुलाई के बाद चातुर्मास लगने के कारण चार महीने तक फिर शहनाई की धुन नहीं सुनाई देगी।
विज्ञापन
Trending Videos

25 जुलाई से फिर चार मास तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य
पंडित ज्ञानेंद्र शास्त्री ने बताया कि 25 जुलाई को देवशयनी एकादशी है। इसी दिन से चातुर्मास शुरू हो जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ शुक्ल एकादशी (देवशयनी) से कार्तिक शुक्ल एकादशी (देवउठनी) तक के चार पवित्र महीनों (आषाढ़, श्रावण, भाद्रपद, अश्विन) की अवधि है, जिसमें भगवान विष्णु योग निद्रा में रहते हैं। इस साल 25 जुलाई से 20 नवंबर तक चातुर्मास रहेगा। इस दौरान कोई भी मांगलिक कार्य जैसे विवाह या गृह प्रवेश नहीं होंगे।

शादी की तिथियां

जून 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 29

जुलाई 1, 6, 7, 11,

नवंबर 21, 24, 25, 26,

दिसंबर 2, 3, 4, 5, 6, 11, 12
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed