{"_id":"69bef9dcec339d86380a6563","slug":"husband-beats-mother-after-giving-birth-to-a-daughter-kaushambi-news-c-261-1-kmb1022-138466-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बेटी पैदा होने पर पति ने प्रसूता को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बेटी पैदा होने पर पति ने प्रसूता को पीटा
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र के दौरान जहां लोग कन्याओं को देवी का स्वरूप मानकर उनकी पूजा कर रहे हैं, वहीं सैनी कोतवाली क्षेत्र में बेटी पैदा होने के बाद पति पर प्रसूता पत्नी को मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगा है। प्रसूता के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के थुलथुला मजरा टुन्नू की अडार निवासी रोशन लाल की शादी दो वर्ष पहले कोखराज थाना क्षेत्र के भदवां गांव के इंद्रजीत की बेटी मीला देवी से हुई थी। शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कड़ा में मीला देवी ने एक बेटी को जन्म दिया।
आरोप है कि बेटी पैदा होने की बात सुनकर पति नाराज हो गया और नवजात को छीनने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। शनिवार को जब प्रसूता पत्नी घर पहुंची तो पति ने उसके साथ मारपीट की और घर से बाहर निकाल दिया।
कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिलने के बाद आरोपी को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos