फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Lakhs stolen by breaking the lock of the lawyer's house

अधिवक्ता के घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Sat, 15 May 2021 11:55 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen by breaking the lock of the lawyer's house
कलक्टर कोठी के पीछे शुक्रवार की रात बेखौफ चोरों ने अधिवक्ता के सूने घर को निशाने पर ले लिया। ताला तोड़कर चोर घर से नकदी, गहने समेत तकरीबन तीन लाख का माल पार कर ले गए। सुबह जानकारी होने के बाद पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी।
विज्ञापन

जिला कचहरी के अधिवक्ता कमलाकांत सोनी का डीएम आवास के पीछे वाली कालोनी में घर है। अधिवक्ता के मुताबिक शुक्रवार को उनके साले की शादी थी। इसमें शरीक होने के लिए वह घर में ताला बंद कर पत्नी बच्चों के साथ चले गए थे। आधी रात को चोरों ने बंद घर को निशाने पर ले लिया।
विज्ञापन

चहारदीवारी से छलांग लगाकर बाउंड्री के अंदर घुसे चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर के अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने घर की आलमारी में रखी 61 हजार नकदी, 30 ग्राम सोने के व ढाई सौ ग्राम चांदी के गहने पार कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह घर लौटे अधिवक्ता ने दरवाजे का टूटा ताला देखा तो उनके होश उड़ गए। अंदर आलमारी में रखे सामान अस्त-व्यस्त पड़े थे। घटना की जानकारी होने पर पड़ोसी इकट्ठा हो गए। अधिवक्ता के मुताबिक उनके घर से तकरीबन तीन लाख रुपये का माल चोरी हुआ है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed