पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Massive fire in a gas tanker at Kokhraj toll plaza

Kaushambi Fire: कोखराज टोल प्लाजा पर गैस टैंकर में भीषण आग, चार कर्मी झुलसे, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर

Fri, 26 Jun 2026 08:34 AM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: Akash Dubey Updated Fri, 26 Jun 2026 08:34 AM IST
सार

शुक्रवार सुबह एक गैस टैंकर में लीकेज से आग लग गई। टोल गेट के चैंबर जल गए। चार टोलकर्मी घायल हुए, जिनमें से दो गंभीर हैं। दमकल टीम मौके पर है।

विज्ञापन
Massive fire in a gas tanker at Kokhraj toll plaza
गैस टैंकर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के कोखराज टोल प्लाजा पर शुक्रवार सुबह एक गैस टैंकर में भीषण आग लग गई। यह हादसा सुबह करीब 6:30 बजे हुआ। कानपुर से बनारस जा रहे टैंकर में लीकेज के कारण आग लगी। टैंकर धू-धूकर जलने लगा, जिससे टोल गेट के चैंबर भी जल गए। इस घटना में टोल प्लाजा के चार कर्मी घायल हो गए। घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम है।

विज्ञापन


टोल कर्मी सौरभ ने बताया की टोलकर्मी हीरामणि,आलोक, कृष्ण पाल,अतुल और गन मैंन राजू झुलस गए, जिनको जिला अस्पताल ले जाया गया। टोल प्लाजा मैनेजर अनूप पांडे साथ में गए। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घायल कर्मियों को एम्बुलेंस और निजी गाड़ियों से जिला अस्पताल मंझनपुर ले जाया गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाने का काम शुरू किया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed