सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Newborn baby girl found abandoned near Gauraye Canal Bridge

Kaushambi News: गौरये नहर पुल के पास लावारिस मिली नवजात बच्ची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
Newborn baby girl found abandoned near Gauraye Canal Bridge
गौरये नहर पुल पर लावारिस हालत में मिली नवजात बच्ची की फोटो, स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के गौरये गांव स्थित नहर पुल के पास बुधवार रात करीब 8:30 बजे एक नवजात बच्ची लावारिस हालत में पड़ी मिली। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर खेतों की रखवाली कर रहे किसान मौके पर पहुंचे। किसानों ने तत्काल आसपास के लोगों को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
Trending Videos

स्थानीय लोगों के अनुसार नवजात बच्ची की उम्र करीब एक सप्ताह है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। वहीं, मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। बताया गया कि गोपसहसा के बंधवा गांव निवासी भुलई सरोज की पत्नी मानवता दिखाते हुए बच्ची को अपने घर ले गईं, ताकि वह सर्दी और अन्य खतरों से सुरक्षित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि घटना की जानकारी चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी), चाइल्ड हेल्पलाइन और बाल संरक्षण अधिकारी को दे दी गई है। नवजात बच्ची को चिकित्सकीय परीक्षण और इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बच्ची को लावारिस छोड़ने वालों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed