सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Saini's labourer dies in a road accident in Bihar, family suspects murder

Kaushambi News: सैनी के मजदूर की बिहार में सड़क हादसे में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 06 Feb 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
Saini's labourer dies in a road accident in Bihar, family suspects murder
मृतक अजीत कुमार की फाइल फोटो संवाद
विज्ञापन
सैनी कोतवाली क्षेत्र के मुक्तीपुर गांव निवासी एक ईंट-भट्ठा मजदूर की बिहार में संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क हादसे में मौत हो गई। परिजनों की तरफ से हत्या की आशंका जताए जाने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Trending Videos

मुक्तीपुर गांव निवासी अजीत (22) पुत्र स्व. अमरनाथ बिहार के गया जिले के भठरौना गांव स्थित एक ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता था। अजीत के साथ काम करने वाले गांव के मिथिलेश पुत्र लखन ने बताया कि तीन जनवरी को अजीत मोटरसाइकिल से बाजार जा रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से उसकी बाइक टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि स्थानीय पुलिस की तरफ से कोई विधिक कार्रवाई किए बिना चार जनवरी को शव गांव भेज दिया गया। बृहस्पतिवार को मृतक की मां शिव नथिया देवी ने सैनी कोतवाली में तहरीर देकर बेटे की हत्या की आशंका जताई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की मां की तहरीर पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed