{"_id":"69850f3f08872e675e0d21e4","slug":"spice-trader-dies-after-being-hit-by-a-train-kaushambi-news-c-261-1-kmb1014-136128-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: ट्रेन की चपेट में आने से मसाला कारोबारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: ट्रेन की चपेट में आने से मसाला कारोबारी की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 06 Feb 2026 03:14 AM IST
विज्ञापन
विजय कुमार केशरवानी की फाइल फोटो, एवं चायल में रोते बिलखते मृतक के परिजन।
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर मनौरी गांव के डिहवा के पास बृहस्पतिवार शाम ट्रेन की चपेट में आने से मसाला कारोबारी चायल कस्बा निवासी विजय कुमार केशरवानी (64) पुत्र राम सजीवन केशरवानी की मौत हो गई। घटना उस समय हुई, जब वह रेलवे लाइन पार कर रहे थे।
सूचना मिलने पर पिपरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कर परिजनों को जानकारी दी। जानकारी पाकर परिजन रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों के अनुसार विजय इलाके में लगने वाले बाजारों में मसाले की दुकान लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे।
उनके बेटे जितेंद्र केशरवानी ने बताया कि पिछले कुछ समय से उनके पिता का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था और उनका इलाज प्रयागराज के एक मानसिक रोग विशेषज्ञ से कराया जा रहा था। बृहस्पतिवार दोपहर वह बिना किसी को बताए घर से निकल गए थे, जिसके बाद शाम को यह हादसा हो गया।
इस संबंध में पिपरी कोतवाली के थानाध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में परिजनों ने मृतक की मानसिक स्थिति ठीक न होने की जानकारी दी है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos