सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Only the pipeline was laid, but no water came.

Kaushambi News: सिर्फ पाइप लाइन ही बिछी, नहीं आया पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Only the pipeline was laid, but no water came.
विज्ञापन
सरसवां ब्लॉक के पलरा गांव में जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन पिछाई गई लेकिन दो साल बाद भी पानी नहीं आया। पाइपलाइन बिछाने के लिए गांव की गलियां खोदी गई थीं और नौ महीने पहले घरों के सामने टोंटी लगाने के लिए लोहे के पाइप भी लगाए गए पर आज तक सप्लाई नहीं हुई।
Trending Videos

ग्रामीणों का कहना है कि काम अधूरा छोड़ दिया गया। आपूर्ति मिलने से पहले ही पाइपलाइन कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द पानी की आपूर्ति शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले ग्रामीण
दो साल पहले गांव के रास्ते खोदकर पाइपलाइन बिछाई गई है। इससे रास्ते खराब हो गए लेकिन अब तक पानी नहीं मिला। करोड़ों की योजना अधर में हैं। ग्रामीणों को योजना का कोई फायदा नहीं मिल रहा है। - विनय चंद्र द्विवेदी।
-----
गर्मी में पीने के पानी के लिए हैंडपंप ही सहारा है। जल जीवन मिशन योजना में लापरवाही बरती जा रही है। घरों के सामने टोंटी लगा दी गई लेकिन पानी कब आएगा कोई नहीं जानता है। - आबिद अली, ग्रामीण
-----
पलरा गांव में एक सप्ताह के भीतर नल से जल की आपूर्ति शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। इस मामले में किसी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। -जयपाल सिंह, अधिशासी अभियंता जल निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed