{"_id":"6a2ef21fc5558e2a96037b78","slug":"roads-in-the-painsa-area-inspected-roadways-buses-to-start-plying-soon-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-143119-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: पइंसा क्षेत्र की सड़कों का हुआ निरीक्षण, जल्द दौड़ेंगी रोडवेज की बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: पइंसा क्षेत्र की सड़कों का हुआ निरीक्षण, जल्द दौड़ेंगी रोडवेज की बसें
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पइंसा क्षेत्र के ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी होती नजर आ रही है। रोडवेज विभाग ने पइंसा में बस स्टॉपेज बनाए जाने और नए मार्ग पर बस संचालन की तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में शनिवार को डिपो इंचार्ज गंगा प्रसाद शर्मा ने क्षेत्र की सड़कों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान मंझनपुर से उदहिन होते हुए अफजलपुर वारी तक तथा अफजलपुर वारी से पइंसा, विगिनियापुर, रामसहायपुर होते हुए सिराथू और सैनी तक के मार्ग का अवलोकन किया गया। निरीक्षण में मार्ग बस संचालन के लिए उपयुक्त पाया गया।
अभी तक रोडवेज बसों का स्टॉपेज अफजलपुर वारी में था। ग्रामीणों ने पइंसा में भी स्टॉपेज बनाए जाने की मांग की थी। इसी मांग के संबंध में शनिवार को निरीक्षण किया गया है। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद पइंसा से सैनी होते हुए प्रयागराज तक बस सेवा शुरू करने का प्रयास किया जाएगा। -गंगा प्रसाद शर्मा, डिपो इंचार्ज, मंझनपुर