फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Sanidhya from Kaushambi to compete in World Soft Tennis Championship; the only selection from UP in the Under-18 category.

Kaushambi News: विश्व सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में खेलेंगे कौशाम्बी के सानिध्य, यूपी से अंडर-18 में एकमात्र चयन

Mon, 26 Oct 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 26 Oct 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Sanidhya from Kaushambi to compete in World Soft Tennis Championship; the only selection from UP in the Under-18 category.
टेबल टेनिस ​खिलाड़ी सानिध्य द्विवेदी
चीन में होने वाली विश्व सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप के लिए क्षेत्र के गौसपुर नवावा निवासी 16 वर्षीय सानिध्य धर द्विवेदी का चयन हुआ है। 26 से 31 अक्तूबर तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में वह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। अंडर-18 वर्ग में पूरे देश से चयनित पांच खिलाड़ियों में सानिध्य उत्तर प्रदेश के एकमात्र खिलाड़ी हैं। उनके चयन से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

सानिध्य ने 11 से 14 सितंबर तक गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित चयन ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन कर टीम में जगह बनाई। वह राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुके हैं। इसके अलावा, थाईलैंड में दो स्वर्ण पदक जीतकर भी देश का मान बढ़ा चुके हैं। वर्तमान में वह लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में अभ्यास करते हैं।
विज्ञापन

परिवार और कोच को दिया सफलता का श्रेय
कक्षा 11 के छात्र सानिध्य दो भाइयों में छोटे हैं। उनके बड़े भाई आदित्य द्विवेदी बीडीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। सानिध्य ने अपनी सफलता का श्रेय पिता शैलेंद्र धर द्विवेदी, माता संगीता द्विवेदी और कोच उजैर अहमद को दिया है। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन के बाद अब उनका लक्ष्य बेहतर प्रदर्शन कर देश के लिए पदक जीतना है। उनके चयन को प्रदेश और जिले के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

टेबल टेनिस खिलाड़ी सानिध्य द्विवेदी

टेबल टेनिस खिलाड़ी सानिध्य द्विवेदी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed