सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Sending obscene audio and video on WhatsApp

Kaushambi News: व्हाट्सएप पर भेज रहा अश्लील ऑडियो व वीडियो

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 27 Mar 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Sending obscene audio and video on WhatsApp
विज्ञापन
पिपरी क्षेत्र की एक महिला को व्हाट्सएप व मैसेज के जरिये अश्लील ऑडियो व वीडियो भेजने वाले युवक पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। महिला का आरोप है कि विरोध करने पर प्रयागराज के युवक ने उसे व पति को जान से मारने की धमकी दी है।
Trending Videos

चायल क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि प्रयागराज के अतरसुइया थाना क्षेत्र के बलुआ घाट निवासी रंजीत साहू पिछले कई दिनों से उनके मोबाइल पर अश्लील ऑडियो और आपत्तिजनक मैसेज भेज रहा है। पहला मैसेज आरोपी ने छह मार्च को भेजा। इसकी उन्होंने महिला हेल्प लाइन नंबर 1090 पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद भी युवक के संदेश आने बंद नहीं हुए। वह लगातार मैसेज भेज रहा है। विरोध करने पर उसने महिला व उसके पति को फोन कर जान से मारने की धमकी दी है। इंस्पेक्टर पिपरी विकास सिंह ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed