{"_id":"69dbf1557e0139d30c05d459","slug":"solar-lights-will-be-installed-at-108-places-the-roads-will-be-illuminated-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-139648-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: 108 जगहों पर लगेगी सौर लाइट, जगमग होंगे रास्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: 108 जगहों पर लगेगी सौर लाइट, जगमग होंगे रास्ते
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल विधानसभा क्षेत्र में 108 जगहों पर सौर हाईमास्ट लाइट लगाई जाएंगी। सौर हाईमास्ट योजना के तहत 1.04 करोड़ की लागत से रास्तों और सार्वजनिक स्थलों को जगमग करने की तैयारी है ताकि लोगों को सहूलियत मिल सके।
चायल विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही अंधेरे और अपर्याप्त स्ट्रीट लाइट की समस्या को दूर करने के लिए व्यापक स्तर पर काम शुरू किया गया है। शासन से स्वीकृत योजना के तहत विभिन्न ब्लॉकों और नगर निकायों में 108 सौर हाईमास्ट और खंभे लगाए जाएंगे।
नेवादा ब्लॉक में 35 स्थानों पर 35 सौर हाईमास्ट लगाए जाएंगे। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर पर्याप्त रोशनी उपलब्ध हो सकेगी।
मूरतगंज ब्लॉक में भी 34 अलग-अलग स्थानों पर सौर हाईमास्ट लगाने की योजना है। चायल ब्लॉक में 19 स्थानों पर सौर हाईमास्ट लगाए जाएंगे। साथ ही नगर पालिका भरवारी में दो स्थानों पर सौर हाईमास्ट स्थापित किए जाएंगे।
नगर पंचायत चायल में दो और नगर पंचायत चरवा में छह स्थानों पर सौर हाईमास्ट लगाए जाने की योजना है। इसके साथ ही अन्य कई चिह्नित जगहों पर लाइट लगाई जाएगी।
इस परियोजना के पूरा होने के बाद क्षेत्र के गांव, बाजार, चौराहे और सार्वजनिक स्थल जगमग होंगे। इससे रात के समय आवागमन आसान होगा और सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि सौर हाईमास्ट लगने से बिजली की समस्या से भी राहत मिलेगी।
Trending Videos