फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The deposited capital was stolen, the family members wept bitterly

नचोरी हो गई जमा पूंजी, घरवाले फूट-फूट कर रोए

Tue, 05 Apr 2022 07:51 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 07:51 PM IST
विज्ञापन
The deposited capital was stolen, the family members wept bitterly
कोखराज कोतवाली के मितवापुर गांव में सोमवार रात सेंधमारी कर चोर एक घर से नकदी, जेवरात से भरा संदूक उठा ले गए। सुबह घर के बरामदे में सो रहे मां-बेटा ने कमरे में नकब लगी देखी तो दहाड़ मारकर रो पड़े। शोरगुल होने पर मोहल्ले के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। इस दौरान गांव के एक व्यक्ति के खेत में खाली संदूक पड़ा मिला है। पुलिस महिला से तहरीर लेकर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

मितवापुर गांव निवासी सावित्री देवी के पति गुलाब की छह साल पहले मौत हो चुकी है। पति की मौत के बाद वह दो बेटों के साथ खेती-किसानी कर किसी तरह गुजर-बसर कर रहीं थीं। करीब डेढ़ साल पहले सावित्री के बड़े बेटे की भी हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन

सावित्री के मुताबिक सोमवार रात वह अपने बेटे के साथ घर के आगे वाले हिस्से में बने बरामदे में सो रहीं थीं। रात को चोर पीछे की दीवार में सेंधमारी कर अंदर रखी संदूक उठा ले गए। सुबह नींद से जगने के बाद जब वह झाड़ू लगा रही थी तब उसकी नजर सेंध पर पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे में जाकर देखा तो संदूक गायब थी। इस बीच गांव के रोशन लाल के खेत में सावित्री के घर से चोरी संदूक बरामद हुआ। सावित्री ने पुलिस को दी तहरीर में बताया संदूक में एक तोले सोने के झूमके, आधा किलो चांदी की करधनी व पांच हजार नकद के अलावा कपड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed