सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The district got three gold medals in the MP sports competition.

Kaushambi News: सांसद खेल स्पर्धा में जिले को तीन गोल्ड

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 27 Mar 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
The district got three gold medals in the MP sports competition.
प्रमाणपत्र के साथ राज्य स्तर पर सफल ​खिलाड़ी व स्टेडियम के कोच। स्रोत- कोच
विज्ञापन
राज्य स्तरीय सांसद खेल स्पर्धा में बृहस्पतिवार को बेटियों का प्रदर्शन शानदार रहा। प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में जिले की बेटियों ने तीन स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
Trending Videos

मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में सांसद खेल स्पर्धा का दूसरा दिन कौशाम्बी के नाम रहा। खेलो इंडिया के कोच संदीप कुमार ने बताया कि सीनियर वर्ग की 800 मीटर दौड़ में कौशल्या ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता। वहीं, सब जूनियर वर्ग की 800 मीटर दौड़ में रचना ने अपने प्रदर्शन के दम पर पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह सुषमा ने गोला फेंक प्रतियोगिता में सबसे अधिक दूरी तक गोला फेंककर स्वर्ण पदक जीत लिया। तीनों की सफलता पर स्टेडियम में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों के परिजन के साथ ही उप क्रीड़ाधिकारी अजय प्रताप साहू, कोच परवेज, विपिन व अरविंद समेत अन्य खिलाड़ियों ने खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी है। बताया कि बालक वर्ग की दौड़ में शुभम पदक से चूक गए लेकिन, इनका प्रदर्शन भी बेहतर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed