{"_id":"6a36dbbf05f28c35d50cdb05","slug":"the-minister-in-charge-handed-over-financial-assistance-of-4-lakh-each-to-the-affected-families-kaushambi-news-c-261-1-kmb1011-143417-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: प्रभारी मंत्री ने पीड़ित परिवारों को सौंपी चार-चार लाख की सहायता राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: प्रभारी मंत्री ने पीड़ित परिवारों को सौंपी चार-चार लाख की सहायता राशि
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 20 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
नेवादा गांव में मृतक मासूमों के परिवार को आपदा राशि का चेक देतीं प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कादिरपुर नेवादा गांव में अवैध बालू भंडारण स्थल के गड्ढे में डूबकर दो चचेरे भाइयों की मौत के बाद शनिवार को प्रभारी और पशुधन व दुग्ध विकास मंत्री कृष्णा पासवान पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचीं। उन्होंने दोनों परिवारों को चार-चार लाख रुपये की आपदा राहत राशि के चेक सौंपे और हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।
शनिवार को जिले के दौरे पर आईं प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान ने नेवादा गांव पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने राजेश व उनकी पत्नी सीमा और राकेश व उनकी पत्नी मनीता के पास बैठकर घटना की जानकारी ली और उन्हें ढांढ़स बंधाया। मंत्री ने एसडीएम चायल को निर्देशित किया कि दोनों परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया जाए, ताकि उन्हें पक्का मकान मिल सके।
बकरी और सूकर पालन योजना से रोजगार का सुझाव
मंत्री ने पीड़ित परिवारों को पशुपालन विभाग की बकरी और सूकर पालन योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बकरी पालन के लिए 60 हजार और सूकर पालन के लिए 1.17 लाख रुपये तक की सहायता मिलती है, जिसमें 90 प्रतिशत तक अनुदान सरकार देती है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, प्रशासनिक अधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।