सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Woman dies in car accident

Kaushambi News: कार की टक्कर से महिला की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Woman dies in car accident
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद मंझनपुर के वार्ड नंबर-20 चंद्रशेखर आजाद नगर (गौसपुर टिकरी) में मंगलवार सुबह सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। वह खेत से सरसों लेकर घर लौट रही थी। इसी बीच कार ने उसे टक्कर मार दी। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, चालक कार लेकर फरार हो गया।
Trending Videos

चंद्रशेखर आजाद नगर निवासी देवकली (55) पत्नी सरजू राजपूत मंगलवार सुबह खेत गई थीं। खेत से सरसों का बोझ लेकर वह करीब 10 बजे घर आ रही थी। इसी बीच राम वनगमन मार्ग पर सड़क पार करते समय कार ने उनको टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद आसपास के लोगों ने उन्हें इलाज के लिए उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के दो पुत्र अशोक व भैयाराम की शादी हो चुकी है। वहीं श्रीराम, सीताराम और पुत्रियां नीति व अनामिका अविवाहित हैं। मृतका के पति सरजू राजपूत खेती व मजदूरी करते हैं। जानकारी के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed