सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Diarrhea patients increased as the weather changed

Kaushambi News: मौसम बदलते ही बढ़े डायरिया के मरीज,

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Diarrhea patients increased as the weather changed
विज्ञापन
मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब बच्चों की सेहत पर भी पड़ने लगा है। मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग के ओपीडी में रोजाना करीब 150 से 200 बच्चे इलाज के लिए पहुंच रहे हैं, जिनमें 40 से अधिक बच्चे डायरिया से ग्रसित पाए जा रहे हैं।
Trending Videos

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विकेश दुबे ने बताया कि मौसम में बदलाव होने के कारण बच्चों में उल्टी-दस्त, बुखार और कमजोरी की शिकायत बढ़ रही है। खासकर छोटे बच्चों में डायरिया के मामले ज्यादा सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि खानपान में लापरवाही और दूषित पानी का सेवन भी बीमारी बढ़ने का एक प्रमुख कारण है। कुछ बच्चों की हालत बिगड़ने पर उन्हें पीआईसीयू वार्ड में भर्ती करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीआईसीयू वार्ड के कर्मचारियों ने बताया कि मौजूदा समय यहां नौ बच्चे भर्ती हैं, जिनमें से सात बच्चे डायरिया से पीड़ित हैं। ओपीडी में आई सीमा देवी ने बताया कि बच्चे को दो दिन से उल्टी-दस्त हो रही है। हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज लेकर आए हैं। वहीं, आशीष कुमार ने बताया कि बेटे को रात से तेज बुखार और उल्टी हो रही थी। बेटे को डॉक्टर को दिखाया तो उन्होंने डायरिया के लक्षण बताते हुए तीन दिन की दवा दी है।
------
डायरिया के प्रमुख लक्षण :
- बार-बार दस्त होना।
- उल्टी आना या जी मिचलाना।
- पेट में दर्द या मरोड़ होना।
- शरीर में कमजोरी और थकान।
- मुंह सूखना और प्यास ज्यादा लगना
------
डायरिया से ऐसे करें बचाव :
- बच्चों को हमेशा साफ और उबला हुआ पानी पिलाएं।
- बाहर का खुला और बासी खाना देने से बचें।
- खाने से पहले हाथ अच्छी तरह धोएं।
- फल-सब्जियों का उपयोग धोकर ही करें।
- उल्टी-दस्त होने पर तुरंत ओआरएस घोल दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed