{"_id":"6a5bea6dcbd77744840f968b","slug":"150-couples-tied-the-knot-at-a-mass-wedding-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-163995-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सामूहिक विवाह में 150 जोड़े बने हमसफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सामूहिक विवाह में 150 जोड़े बने हमसफर
विज्ञापन
सेवरही में आयोजित सामूहिक विवाह में वर-वधू को आशीर्वाद देते अतिथि।स्रोत-सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमकुहीरोड (कुशीनगर)। समाज कल्याण विभाग की ओर से शनिवार को सेवरही के मैरिज लॉन में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 150 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंध गए। 121 हिंदू जोड़ों का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह कराया गया। 29 मुस्लिम जोड़ों का निकाह संपन्न कराया गया। अतिथियों ने नवदंपतियों पर पुष्पवर्षा कर उन्हें सफल दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया और गृहस्थी का सामान भेंट कर विदा किया।
कार्यक्रम में सेवरही, दुदही, तमकुहीराज और फाजिलनगर ब्लॉक के पात्र जोड़ों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक डॉ. असीम कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से सरकार बिना किसी भेदभाव के गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग कर रही है। इससे हर वर्ष बड़ी संख्या में जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक संबल मिल रहा है।
फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र कुशवाहा, सेवरही ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धनंजय तिवारी, नगर पंचायत सेवरही की चेयरमैन सोनिया जायसवाल और बीना गुप्ता ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योजना को गरीब परिवारों के लिए लाभकारी बताया। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी रामाशंकर यादव, पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल, रामनरेश मिश्र, प्रमोद सिंह, रमेश ब्याहुत, धनंजय तिवारी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और वर-वधू पक्ष के लोग मौजूद रहे।