कुशीनगर में एसपी की बड़ी कार्रवाई: 28 दागी पुलिसकर्मी लाइनहाजिर, कसया की घटना के बाद बनवाई थी सूची
कसया थाने के दो सिपाहियों की करतूत के बाद पुलिस अधीक्षक ने बृहस्पतिवार देर रात एक इंस्पेक्टर, चार दरोगा समेत 28 दागी पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किए। इन पर गंभीर आरोप हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कसया थाने के दो सिपाहियों की करतूत के बाद एसपी ने दागी सिपाहियों की सूची बनवाई थी। एक इंस्पेक्टर, चार दरोगा समेत 28 दागी पुलिसकर्मियों को एसपी ने बृहस्पतिवार की देर रात लाइन हाजिर कर दिया। लगातार पुलिसकर्मियों पर हो रही करवाई से पुलिस महकमे में खलबली मची है।
कसया थाने में तैनात आरोपी सिपाही उमाशंकर यादव, महेंद्र यादव ढाबा संचालक से अनुचित मांग किए, मांग पूरा नहीं होने पर उसके आवास में आधी रात को घुसकर पिटाई की।पड़ोस में रहने वाली ब्यूटी पॉर्लर संचालिका की नदी बहन को जबरन स्कार्पियो में बैठकर लेते गए। इस मामले में दोनों आरोपी सिपाही जेल भेज दिए गए। इस घटना के बाद से एसपी ने दागी पुलिस कर्मियों की सूची बनाने का निर्देश दिया।
बृहस्पतिवार की रात एसपी ने चुनाव सेल के प्रभारी मनोज पंत, हनुमानगंज थाने पर तैनात दरोगा संतोष कुमार यादव, पडरौना कोतवाली में तैनात अजय कुमार सिंह,पटहेरवा थाने पर तैनात राहुल कुमार राय, तरयासुजान थाने पर तैनात नागेंद्र गौड, इसके अलावा कांस्टेबल,हेड कास्टेबल आशुतोष कुमार द्विवेदी, रमाशंकर यादव, जयराम यादव, धर्मेंद्र कुमार सिंह, सुरेंद्र कुमार, शिव कुमार यादव,जालंधर चौहान, अरुण कुमार, विवेक कुमार राय, मदन प्रसाद, आदित्य राजभर, अरविंद यादव, विजय कुमार यादव, रवि सिंह, मोहम्मद अकबर खा, रामभोज साहनी, सोनू भारती, धर्मचंद्र राय, लछ्मण यादव,सचिन कुमार यादव,आशुतोष कुमार विश्वकर्मा, सूर्यनाथ यादव, संदीप शर्मा को लाइन हाजिर किया गया है।
इन सभी पुलिसकर्मियों पर कोई न कोई कार्रवाई हुई है। सभी की तैनाती थनों पर थी। चुनाव सेल प्रभारी रहे मनोज पंत पर नोएडा में लूट का प्राथमिकी दर्ज है,मामला कोर्ट में ट्रायल में चल रहा है। इसके अलावा कार्रवाई की जद में आए अन्य पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप में कार्रवाई हुई है।
-दागी पुलिसकर्मियों को पब्लिक प्लेस पर तैनाती नहीं की जाएगी।इनको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी। लाइन हाजिर किए गए पुलिसकर्मियों पर पूर्व में कार्रवाई हुई है। -केशव कुमार, एसपी कुशीनगर