फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Handball: Kushinagar team wins boys' category; Deoria team wins girls' category.

हैंडबॉल : बालक वर्ग में कुशीनगर और बालिका में देवरिया की टीम विजेता

Fri, 07 Aug 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 07 Aug 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Handball: Kushinagar team wins boys' category; Deoria team wins girls' category.
मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता हैंडबाल के विजेता प्रतिभागी। सोशल मीडिया
पडरौना। बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के तहत बृहस्पतिवार को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम रविन्द्रनगर में मंडल स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता आयोजित हुई। बालक वर्ग में कुशीनगर और बालिका वर्ग में देवरिया की टीम विजेता हुई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि उपक्रीड़ाधिकारी प्रवेश कुमार रावत, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी नागेंद्र और पडरौना बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह व देवरिया बीईओ राज किशोर सिंह ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता शुरू कराई। सबसे पहलु हुई बालक वर्ग की जूडो प्रतियोगिता में महराजगंज के सूरज ने प्रथम, गोरखपुर के अंश कुमार ने प्रथम, गोरखपुर के शिवम ने प्रथम, कुशीनगर के आयुष्मान ने प्रथम, गोरखपुर के राजू ने प्रथम, देवरिया के कैफ अली ने प्रथम, देवरिया के धर्मवीर यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसी तरह बालिका वर्ग की जूडो प्रतियोगिता में गोरखपुर की अमृता ने प्रथम, कुशीनगर की नीलम गुप्ता ने प्रथम, गोरखपुर की विक्टोरिया ने प्रथम, गोरखपुर की शिवानी ने प्रथम, गोरखपुर की अंजलि ने प्रथम, महराजगंज की अमृता ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसके बाद हुई हैंडबॉल बालक वर्ग की प्रतियोगिता में कुशीनगर ने महाराजगंज को हराकर विजेता ट्रॉफी जीता और बालिका वर्ग में देवरिया ने कुशीनगर को हराकर के ट्रॉफी जीतकर अंतर मंडली बाराबंकी में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। अंत में मंडलीय व्यायाम शिक्षक अनिल कुमार मिश्र ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन

इस दौरान अनीता सिंह, श्रवण कुमार यादव, शर्मिला यादव, संजय तिवारी, सूरज कुमार, धीरेंद्र प्रताप सिंह, नित्यानंद चौबे, अमित कुमार श्रीवास्तव, अमित कुमार कन्नौजिया, पुण्य प्रकाश गिरी, राजेश कुमार, अमित कुमार तिवारी, शशांक शेखर सिंह, पवन कुमार, अजय कुमार, अरुण कुमार, प्रमिला, आफताब आलम, दुर्गावती, संतोष कुमार चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed