{"_id":"6a74f7e2dce7d5e93f053e95","slug":"participants-for-football-and-kho-kho-did-not-turn-up-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-165239-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: फुटबाल और खो-खो ट्राॅलय में नहीं आए प्रतिभागी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: फुटबाल और खो-खो ट्राॅलय में नहीं आए प्रतिभागी
Fri, 07 Aug 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 07 Aug 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। जिला खेल कार्यालय की तरफ से जिला स्टेडियम में बृहस्पतिवार को आयोजित फुटबाल और खो-खो के ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। निर्धारित समय पर मैदान पर एक भी प्रतिभागी नहीं पहुंचे। इससे चयन प्रक्रिया टालनी पड़ी।
जिला खेल कार्यालय की तरफ से आगामी मंडलीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए फुटबाल और खो-खो टीम के चयन के लिए बृहस्पतिवार को जिला स्टेडियम में ट्रायल का आयोजन किया था। ट्रायल का समय सुबह 10 बजे रखा गया था। नोटिस स्कूलों, कॉलेजों और खेल संघों को भी भेजे गए थे। लेकिन दोपहर 12 बजे तक मैदान खाली रहा। उप क्रीड़ाधिकारी प्रवेश कुमार रावत ने बताया कि हमने अखबार और सोशल मीडिया के जरिए सूचना दी थी। कोचों से भी बात हुई थी। इसके बावजूद कोई खिलाड़ी नहीं आया। यह जिले के खेल के लिए अच्छी बात नहीं है। अब अगले सप्ताह फिर से ट्रायल की तारीख घोषित की जाएगी।