{"_id":"6a7796c143753daed00d57e8","slug":"a-short-circuit-caused-a-fire-in-a-clothing-store-burning-goods-worth-lakhs-kushinagar-news-c-205-1-ksh1035-165347-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: शॉर्ट सर्किट से कपड़े की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: शॉर्ट सर्किट से कपड़े की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जला
Sun, 09 Aug 2026 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 09 Aug 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तानगंज। कस्बे में पुलिस चौकी के सामने शुक्रवार की देर रात शॉर्ट सर्किट से कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई। दुकान में रखे लाखों रुपये के कपड़े और बाइक जल गई। गश्त कर रही पुलिस और समय रहते परिवार के बाहर निकलने से बड़ा हादसा बच गया। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आजाद नगर में पुलिस चौकी के सामने दिनेश रौनियार की कपड़े की दुकान है। शुक्रवार शाम करीब आठ बजे दुकान बंद कर दिनेश रौनियार परिवार के साथ दूसरी मंजिल पर सोने चले गए। रात करीब दो बजे उनकी पत्नी रीना रौनियार ने कमरे में आग की लपटें और धुआं दिखाई देने की जानकारी पति को दी। परिवार ने सबसे पहले किचन का दरवाजा खोलकर देखा, लेकिन वहां आग नहीं थी। इसी दौरान गश्त कर रही पुलिस की नजर भी आग और धुएं पर पड़ी।
पुलिस ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को सतर्क किया। पड़ोसियों ने अपनी छतों से देखा तो दुकान से आग की लपटें और धुआं उठता दिखाई दिया। स्थिति को देखते हुए पुलिस की मदद से दिनेश रौनियार और उनके परिवार को सीढ़ी के रास्ते दूसरे मकान से सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी। करीब 15 मिनट बाद दमकल की टीम पहुंची और शटर तोड़कर आग बुझाने का काम शुरू किया।
विज्ञापन
दुकानदार दिनेश रौनियार ने बताया कि वोल्टेज में उतार-चढ़ाव होने के कारण यह घटना हुई। आग में दुकान में रखा लाखों रुपये का कपड़ा और बाइक जल गई। आग इतनी भीषण थी कि दूसरी मंजिल की छत पर लगा मार्बल भी सुबह तक इतना गर्म था कि उस पर पैर रखना मुश्किल हो रहा था।