{"_id":"6a77995aa5f84232d301063e","slug":"became-self-reliant-and-carved-out-an-identity-as-a-successful-entrepreneur-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-165363-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: खुद बनीं आत्मनिर्भर, सफल उद्यमी की बनाई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: खुद बनीं आत्मनिर्भर, सफल उद्यमी की बनाई पहचान
Sun, 09 Aug 2026 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 09 Aug 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
पडरौना शहर में सिलाई कढ़ाई करतीं महिलाएं।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। युवा उद्यमी स्नेहा श्रीवास्तव अग्रवाल ने सीमित संसाधनों से पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाते हुए एक मशीन से महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण शुरू किया। उन्होंने आत्मविश्वास और मेहनत से महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं।
स्नेहा, पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाते हुए अपने लिए अलग पहचान बनाने के लिए फैशन डिजाइनिंग एवं बुटीक प्रबंधन का व्यावसायिक प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने आधुनिक फैशन, ग्राहक सेवा, गुणवत्ता और व्यवसाय संचालन की बारीकियां सीखीं। प्रशिक्षण के बाद उन्होंने सीमित आर्थिक संसाधन से महिलाओं को प्रशिक्षण देना शुरू किया। अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत बैंक से ऋण लिया और शहर में प्रशिक्षण केंद्र के साथ बुटीक की शुरुआत की।
उन्होंने अपनी मेहनत, गुणवत्ता और ईमानदारी के बल पर शहर में ख्याति प्राप्त कीं। आज वे शहर की एक सफल उद्यमी हैं। वे आधुनिक फैशन की बदलती जरूरतों और भारतीय परिधानों के साथ-साथ आकर्षक इंडो-वेस्टर्न कलेक्शन, ब्राइडल वियर, पार्टी वियर, कस्टमाइज्ड ड्रेस, डिजाइनर परिधान और रेडीमेड गारमेंट्स उपलब्ध कराती हैं। उनके वहां ग्राहक अपनी पसंद और आवश्यकता के अनुसार विशेष डिजाइन भी तैयार करा सकते हैं।
विज्ञापन
आज उनके यहां 10 से अधिक महिलाएं और युवतियां सिलाई-कढ़ाई के साथ फैशन डिजाइन का प्रशिक्षण ले रही हैं। स्नेहा बताती हैं कि प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उन्हें प्रमाण पत्र दिया जाता है। यदि कोई प्रशिक्षु खुद का कारोबार करना चाहती हैं तो उन्हें बैंक से ऋण दिलाने के साथ कारोबार शुरू करने के लिए हर जरूरी संसाधन और सलाह उपलब्ध कराती हैं।