{"_id":"6a2b21c5fd621619da02606b","slug":"after-five-hours-of-uproar-five-people-were-booked-for-murder-tension-persists-in-the-village-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-161567-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पांच घंटे हंगामे के बाद पांच लोगों पर हत्या की प्राथमिकी, गांव में तनाव बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पांच घंटे हंगामे के बाद पांच लोगों पर हत्या की प्राथमिकी, गांव में तनाव बरकरार
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 12 Jun 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
एफआईआर की कापी परिजनों को सौंपती पुलिस।स्रोत-सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गंगुआ बाजार। चौराखास थाना क्षेत्र के मंगूरीपट्टी में अधेड़ रामभजन गिरी की हत्या के मामले में पांच घंटे हंगामे के बाद पुलिस ने पांच लोगों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली। एफआईआर की कॉपी मिलने पर परिजनों ने शव का दाह संस्कार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। तनाव को देखते हुए गांव में पीएसी व पुलिस तैनात है।
तमकुहीराज थाना क्षेत्र टोला दीपराय निवासी 57 वर्षीय रामभजन गिरी की मौत घर से करीब 300 मीटर की दूर चौराखास थाना क्षेत्र के मंगूरीपट्टी गांव में निजी मकान के समीप मंगलवार देर रात करंट लगने से हो गई। जहां मौत हुई, वहीं पर अपने मकान में वह किराना की दुकान चलाते थे। उस समय वह अपनी पत्नी के साथ मकान पर गए थे। घटना के बाद गांव वालों की भीड़ जुट गई। पत्नी दयवंती देवी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि दुकान के पास बिजली के पोल पर लगे धार्मिक पोस्टर को मंगूरीपट्टी के युवक फाड़ रहे थे। विरोध करने पर युवकों ने रामभजन की पिटाई की और वहां मौजूद बिजली का तार सटा दिया। करंट लगने से उनकी मौत हो गई।
पोस्टमार्टम में भी करंट से मौत की पुष्टि हुई, लेकिन पुलिस हत्या की प्राथमिकी दर्ज करने से कतराने लगी। इससे नाराज लोगों ने बुधवार की शाम शव लेकर पहुंची एंबुलेंस को रोक कर सड़क जाम कर दी। तीन घंटे बाद प्राथमिकी दर्ज करने के पुलिस के आश्वासन पर लोगों ने सड़क जाम खत्म किया और शव को दरवाजे पर ले गए। बृहस्पतिवार को सुबह छह बजे पुलिस ने शव का दाह संस्कार करने के लिए कहा। परिजनों ने कहा कि जब तक एफआईआर की कॉपी नहीं मिलेगी, शव का दाह संस्कार नहीं होगा। सुबह छह बजे 11 बजे तक पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन नहीं माने। आखिरकार, मंगूरीपट्टी गांव के साहिल, कादीर उर्फ लालू, गयासुद्दीन, टुनटुन सिद्दीकी, तौफिक पर पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज की। एफआईआर की कापी मिलने के बाद परिजनों ने शव का दाह संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
-
घटना के बाद गांव वाले धार्मिक पोस्टर फाड़ने का आरोप मुस्लिम समुदाय के युवकों पर लगा रहे हैं। घटना के दूसरे दिन सोशल मीडिया एक वीडियो हुआ, इसमें पोल पर लगे एक बाइक एजेंसी के प्रचार का पोस्टर दिख रहा है, जो युवक घर में छिपाकर रखा है और उसे निकाल कर बाहर ला रहा है। वीडियो युवक बता भी रहा है कि जिस पोल पर धार्मिक पोस्टर लगाने की बात कही जा रही है। उस पोल पर यहीं बाइक एजेंसी के प्रचार का पोस्टर लगा है। पुलिस की जांच में घटना के बाद समउर जिस निजी अस्पताल में इलाज के लिए परिजन ले गए थे, वहां पर भी करंट लगने से मौत की बात कहने का मामला सामने आया है। पुलिस भले हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है, लेकिन साक्ष्यों के आधार पर विवेचना कर रही है।
-
तहरीर के आधार पर पांच लोगों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एफआईआर की काॅपी देने के बाद परिजनों ने शव का दाह संस्कार कर दिया। विवेचना की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस व पीएसी तैनात है। -जयंत कुमार, सीओ तमकुहीराज