सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   State-of-the-art digital study center to be built in Subhash Nagar.

Kushinagar News: सुभाष नगर में बनेगा अत्याधुनिक डिजिटल स्टडी सेंटर

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 16 Jun 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
State-of-the-art digital study center to be built in Subhash Nagar.
विज्ञापन
कसया। नगर क्षेत्र के युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और उन्हें बेहतर अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सुभाष नगर में अत्याधुनिक डिजिटल स्टडी सेंटर का निर्माण कराया जाएगा। 1.43 करोड़ की लागत से बनने वाले इस डिजिटल स्टडी सेंटर का निर्माण नगर पालिका कराएगी।

इससे छात्र-छात्राओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध होगा। नगर पालिका प्रशासन के अनुसार, यहां डिजिटल लाइब्रेरी, कंप्यूटर सुविधा, हाई स्पीड इंटरनेट, ई-लर्निंग संसाधन, ऑनलाइन अध्ययन सामग्री और शांत वातावरण में अध्ययन करने की समुचित व्यवस्था की जाएगी। इससे युवाओं को आधुनिक तकनीक के माध्यम से अपनी पढ़ाई को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। वर्तमान समय में शिक्षा का स्वरूप तेजी से बदल रहा है और तकनीक इसकी सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुकी है। नगर के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस डिजिटल स्टडी सेंटर की योजना तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ अंकिता शुक्ला ने बताया कि डिजिटल स्टडी सेंटर बनने के बाद विद्यार्थियों को अच्छी लाइब्रेरी और डिजिटल संसाधनों के लिए अन्य शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। यह केंद्र युवाओं के ज्ञानवर्धन के साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। डिजिटल स्टडी सेंटर का निर्माण भी उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे कुशीनगर के युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान और बेहतर अवसर मिलेंगे। ईओ अंकिता शुक्ला ने बताया कि इसके निर्माण के लिए प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। इससे तैयारी या पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed